ads

ads

Java Kya Hai In Hindi

 

Java Kya Hai In Hindi -  जावा क्या है | कैसे काम करता है  और  कितने प्रकार का होता है  ? 




आज के दौर में हमारे दिन की शुरुआत बिना मोबाइल के नहीं होती। हम जब भी सुबह सोकर उठते हैं तो हम सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन को देखकर ही उठते हैं। ये हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है और हो भी क्यों ना हम अपना सारा काम अब इसी मोबाइल फ़ोन से ही तो करते हैं। पहले सामान खरीदने के लिए हमें बाजार जाना होता था पैसे भेजने के लिए या जमा कराने के लिए बैंको में सुबह से लाइन में लगना पड़ता था। लेकिन अब वो सारे काम हम घर बैठे मोबाइल से ही कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ये सारी सुविधा हमें मोबाइल से कैसे प्राप्त होती है?

 

 




 

दोस्तों ये संभव हो पाया है एक उच्च स्तर के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जावा की वजह से अगर आप एक कंप्यूटर के स्टूडेंट हैं।या रह चूके हैं तो आपने जावा का नाम यकीनन सुना होगा आप को  इस लेख में  जावा के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ  इसलिए इस लेख  को अंत तक जरूर पढ़ें |

 

जावा क्या होता है?

 

जावा क्या होता है ? जावा एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे हाई लेवल लैंग्वेज भी कहा जाता है क्योंकि इससे मानव द्वारा आसानी से पढ़ा और लिखा जा सकता है। जावा एक मल्टीप्ल प्लेटफॉर्म और डिस्ट्रीब्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है।जिसका उपयोग कॉनसोल ऐप्लिकेशन ऐप्लिकेशन वेब ऐप्लिकेशन, मोबाइल ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट या पीसी या एम्बेडेड सिस्टम को बनाने के लिए किया जाता है।

 

 

 इसके अलावा इस लैंग्वेज का इस्तेमाल लगभग सभी डिवाइसेस के लिए सॉफ्टवेयर या ऐप डिवेलप करने के लिए भी होता है। जावा दूसरे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तुलना में सरल  तेज और सुरक्षित प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका प्रयोग वर्तमान समय में केवल कंप्यूटर्स में ही नहीं बल्कि मोबाइल फ़ोन, टैबलेट से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जैसे टीवी, वॉशिंग मशीन आदि में भी किया जाता है।

 

 

आजकल ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन फॉर्म ये सभी जावा की मदद से ही संभव हुआ है। वर्तमान में लगभग सभी मोबाइल कम्पनीज़ जावा का सपोर्ट करते हैं।गूगल ने जावा को लिनक्स के साथ जोड़ते हुए मोबाइल डिवाइसेस के लिए ऐन्ड्रॉइड का नाम एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम डिवेलप किया गया है, जो की आज के समय में काफी मशहूर हो चुका है और लगभग सभी बड़ी कंपनियां ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म के लिए मोबाइल डिवाइस, टैबलेट, स्मार्ट वॉच आदि डेवलप करते हैं।

 

 

 जावा लैंग्वेज वेब ऐप्लिकेशन जैसे वेबसाइट या ब्लॉग बनाने की सुविधा भी प्रदान करती है।और साथ ही मोबाइल के लिए ऐप्स भी बनाने में मदद करती है। आज के समय में जीतने भी है। वो जावा स्क्रिप्ट पर चलते हैं। ऐंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए बहुत सारे ऐसे ऐप्लिकेशंस बनाए गए हैं जो कि जावा में लिखा गया होता है। ये ऐप्लिकेशन ऐन्ड्रॉइड के सॉफ्टवेर डेवलपमेंट किट यानी एसडीके का उपयोग करके बनाए गए हैं।

 

जावा के इतिहास के बारे में |

 

 

 

दोस्तों अब हम जानते हैं जावा के इतिहास के बारे में जावा एक कंप्यूटर बेस्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसे जेम्स गोसलिंग और उनके साथी सन माइक्रोसिस्टम ने सन् 1991 में विकसित किया था। जेम्स गोसलिंग को जावा का प्रमुख डिवेलपर माना जाता है। इस लैंग्वेज के बनाने के पीछे उनका एक ही सिद्धांत था राइट वन्स रननी वेर, जिसका मतलब था लैंग्वेज को एक ही बार लिखा जाएगा।और इसका उपयोग हर जगह किया जाएगा। जेम्स गोसलिंग और उनकी टीम द्वारा विकसित किए गए इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम उन्होंने रखा था, जिसके बाद सन् 1995  में इसका नाम बदलकर जावा रख दिया गया।

 

 

 जावा के टीम के सदस्यों को ग्रीन टीम भी कहा जाता है। इन्होंने एक लैंग्वेज को डिवेलप करने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया था, जो कि डिजिटल डिवाइस के लिए ऐप्लिकेशन डिवेलप करने में मदद करता है।मुख्यतः जावा को कन्स्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जैसे कि टीवी सेट अप बॉक्स वीसीआर सॉफ्टवेर बनाने के लिए डेवलप किया गया था लेकिन ये इन्टरनेट प्रोग्रामिंग के लिए बेस्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बन गया। जेम्स गोसलिंग ने इस प्रोग्राम का नाम सबसे पहले एक ग्रीन टॉक रखा था जिसके बाद इसे बदलकर रखा गया। यह नाम पहले से ही टेक्नोलॉजी के द्वारा रजिस्टर्ड था,

 

 

 

 इसलिए इसे फिर से बदल कर जावा रखा गया। जावा का सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय फीचर है कि जावा लैंग्वेज प्लैटफॉर्म इन्डिपेन्डेन्ट होता है। इसका मतलब है कि जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज किसी विशेष हार्ड्वेर का  ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नहीं बनाया गया है। इसलिए जावा पर बनाए गए प्रोग्राम किसी भी सिस्टम पर रन किए जा सकते हैं।जावा का ये यूनीक फीचर आज भी जावा को सबसे पॉपुलर लैंग्वेज बनाता है।

 

 

 

 जावा का पहला वर्जन जे डी के 1.0 23 जनवरी 1996 में रिलीज किया गया था, उसके बाद कई सारे वर्जंन डिवेलप और रिलीज किए गए। वर्तमान में जावा का लेटेस्ट वर्जन है जावा ऐसी एट जिसे 18 मार्च 2014 में रिलीज किया गया था।यह एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड लैंग्वेज है जो किसी और सी प्लस प्लस लैंग्वेज पर आधारित है, लेकिन जावा को और भी सिंप्लिफाइ और इम्प्रूव किया गया है, जिससे प्रोग्रामिंग फीचर्स के एरर को दूर किया जा सके।

 

 

 

 जावा सोर्स कोर्ड की फाइल्स जिनका एक्स्टेन्शन डॉट जावा होता है उनको कंपाइलर की मदद से बिट कोड फॉर्मेट में जेनरेट किया जाता है।और फिर जावा इन्टरप्रेटर उसको एग्जिक्यूट करता है कंप्लीट जावा कोड सभी कंप्यूटर पर जावा वर्चुअल मशीन यानी जेवीएम की मदद से रन होता है। जेवीएम एक वर्चुअल मशीन है जो की रनटाइम उपलब्ध कराता है जहाँ पर जावा प्रोग्राम को रन किया जाता है। जीतने भी कंप्यूटर से जावा प्रोग्राम को रन करते हैं। उन सभी में पहले से ही जेवीएम इन्स्टॉल रहता है।इसलिए जावा का सोर्स कोड सभी प्लेटफॉर्म के कंप्यूटर्स में चलता है।

 

 

जावा कितने प्रकार के होते हैं?

 

 

  जावा कितने प्रकार के होते हैं?  जावा वास्तव में एक बहुत ही बड़ी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है इसलिए सन माइक्रोसिस्टम्स ने इसे कई हिस्सों में विभाजित कर दिया है ताकि जो प्रोग्रामर्स जीस कैटेगरी से जुड़े सॉफ्टवेर  केवल उसी कैटगरी से संबंधित जावा के बारे में जानने की जरूरत पड़े। जावा को मूल रूप से तीन हिस्सों में डिवाइड किया गया है पहला है जावा माइक्रो एडिशन जे टू एम, दूसरा है जावा स्टैन्डर्ड ऐडिशन जे टू एसी और तीसरा है जावा एन्टरप्राइज़ ऐडिशन जे टू डबल

 

 

 

 

दोस्तों अब जानते हैं जावा के फीचर्स के बारे -

 

1. ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड जावा एक शुद्ध ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज यानी ओपीएस है अर्थात इसमें प्रोसीजर्स का प्रयोग नहीं किया जाता बल्कि यह एक ऑब्जेक्ट पर आधारित लैंग्वेज है। जावा ओपीएस के कॉन्सेप्ट को फॉलो करता है जो सॉफ्टवेयर।और मेंटेनेंस के काम को सरल बनाती है।

 

 

2. प्लैटफॉर्म इन्डिपेन्डेन्ट जावा प्लैटफॉर्म इन्डिपेन्डेन्ट लैंग्वेज है अर्थात ये हर किसी प्लैटफॉर्म में रन हो सकती है। जैसे ऐंड्रॉयड, विंडोज, लिनक्स और मैक। जावा में लिखे गए प्रोग्राम्स किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में रन किये जा सकते हैं। जैसे अगर आपने जावा का प्रोग्राम विंडोज फ़ोन इसमें लिखा है तो उसे हम लिनक्स ओएस में भी आसानी से रन कर पाएंगे।

 

 

 

 

 3.जावा का एक और बड़ा फ्यूचर ये है की ये एक सुरक्षित लैंग्वेज है। जावा सबसे अधिक सुरक्षित है, क्योंकि जावा प्रोग्राम जावा रनटाइम इन्वाइरनमेंट में रन होता है। मशीन कोड को जनरेट करने से पहले प्रोग्राम को जेवीएम पर कुछ बेस्ट रन करके एरर को डिटेक्ट करती है। जावा लैंग्वेज वायरस फ्री होती है जिससे प्रोग्राम सुरक्षित रहते हैं।

 

 

 4. सिंपल लैंग्वेज जावा एक आसान लैंग्वेज है क्योंकि इसमें सी प्लस प्लस की तरह ही सिंटैक्स होते हैं जो कि आसानी से सीखे जा सकते हैं, लेकिन सी प्लस प्लस की तरह है इसमें ऑपरेटिंग ओवरलोडिंग।और हाइड्रेट फाइल्स का प्रयोग नहीं किया जाता है, जिससे इसे सीखना और भी आसान हो जाता है।

 

 

 5. पोर्टेबल जावा एक पोर्टेबल लैंग्वेज है क्योंकि जावा के सोर्स कोर्ट को कंपाइलर की मदद से बिट कोड में परिवर्तित किया जाता है। ये बिट कोड हर किसी सिस्टम में रन हो जाता है, इसीलिए इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

 6.रो बेस्ट रो बेस्ट का मतलब होता है मजबूत जावा में बनाया हुआ कोई भी प्रोग्राम अलग अलग इन्वाइरनमेंट में बिना क्रैश हुए काम कर सकता है। जावा में जो भी एरर्स आती हैं उन्हें आसानी से ढूंढ कर सॉल्व किया जा सकता है। इन्हीं सभी कारणों से जावा एक रोबस्ट लैंग्वेज है।

 

 

7. डिस्ट्रिब्यूटेड जावा एक डिस्ट्रीब्यूटर लैंग्वेज है।जिसका मतलब है कि जावा प्रोग्राम इन्टरनेट में रन करने के लिए बनाए जाते हैं। जावा से हम डिस्ट्रीब्यूटर ऐप्लिकेशंस बना सकते हैं। ये वो ऐप्लिकेशन होते हैं जो अलग अलग नेटवर्क पर डिस्ट्रिब्यूट होते रहते हैं, लेकिन एक साथ मिलकर टास्क परफॉर्म करते हैं। जावा में एसटीपी और एफटीपी प्रोटोकोल का प्रयोग किया जाता है जिससे की आसानी से इंटरनेट में डेटा को ऐक्सेस किया जाता है।

 

8.मल्टीथ्रेडेड जावा एक मल्टीथ्रेडेड लैंग्वेज है जिसका मतलब है कि जावा में बड़े बड़े प्रोग्राम को छोटे सब प्रोग्राम में डिवाइड किया जाता है और इन्हीं सब प्रोग्राम्स को क्रमानुसार एग्जिक्यूट किया जाता है। इसी तरह जावा एक साथ कई टास्क को पूरा कर सकता है। ये फीचर्स जावा को पास और इंटरैक्टिव बनाते हैं।इस फीचर का इस्तेमाल मल्टीमीडिया और वेब एप्लिकेशन में किया जाता है।

 

 

जावा एक बहुत ही सिंपल और सेक्योर लैंग्वेज है जो की आज के दिन में तीन बिलियन डिवाइसेज़ में इस्तेमाल किया जा रहा  है।

 

 

आशा है कि आपको इस लेख में  जावा क्या है और इसके फीचर्स से जुड़ी सारी जानकारियां मिल गयी होंगी। मेरी हमेशा से यही कोशिश रही है कि हमारे लेख  के जरिये आपको दिए गए विषय पर पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।ताकि आपको कहीं और जाना ना  पड़े। इस लेख से जुड़ी कोई भी परेशानी हो तो आप हमें नीचे कमेंट में जरूर बता सकते है ताकि हम आपकी परेशानी को जल्द से जल्द दूर कर सके

 

धन्यवाद

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.